फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   truck crash a building

मकान में घुसा ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 10 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Mon, 10 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
truck crash a building
टूटा घर

विज्ञापन
साकेत नगर कालोनी में रविवार की सुबह 11 बजे बैक करते समय ट्रक मकान में घुस गया। मकान का एक हिस्सा टूट गया। हादसे में एक महिला और तीन बच्चे बाल-बाल बचे। साकेत नगर कालोनी निवासी ये मकान सेना में जेसीओ महावीर सिंह का है।

वर्तमान में वो सिक्किम में तैनात हैं। उनका परिवार इस मकान में रह रहा है। रविवार की सुबह 11 बजे क्लीनर ट्रक को बैक कर रहा था तो वह मकान मेें घुस गया। ट्रक ने घर के बरामदे को तोड़ दिया, कमरे की दीवार ढहा दी। यहां खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


महावीर सिंह की पत्नी राजेश घर में खाना बना रही थीं। बच्चे मनीष, प्रशांत और मनीषा पास ही खेल रहे थे। वो बाल-बाल बचे। चीख-पुकार पर आस-पड़ोस के लोग आए तो क्लीनर ट्रक को छोड़कर भाग गया। हाईवे पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर सिंह के परिवार को क्षतिग्रस्त मकान से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने ट्रक क्लीनर को भी पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि क्लीनर को पकड़ लिया गया है। टूटे मकान का जुर्माना ट्रक के स्वामी से दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed