फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   three dead in road accident at bharatpur road

हादसे में मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 16 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 16 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
three dead in road accident at bharatpur road
Accident
बच्चे को दवा दिलवाकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपति की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। हादसा थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर मार्ग पर चंदनवन स्कूल के निकट शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हुआ।
विज्ञापन


पतसाल, फतेहपुर सीकरी (आगरा) निवासी रवि (25) पुत्र राकेश अपनी पत्नी सीमा (23) के साथ तीन वर्षीय पुत्र ललित को दवा दिलाने के लिए मथुरा आए थे। लौटते में चंदनवन स्कूल के समीप कार से टक्कर हो गई। जबर्दस्त टक्कर की आवाज को सुनकर ग्रामीण आए, लेकिन तब तक कार चालक भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस लहूलुहान पति-पत्नी और बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन फतेहपुर सीकरी से मथुरा आ गए थे। मृतक के फूफा बाबूलाल ने हादसे की रिपोर्ट थाना हाईवे में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि दंपति बच्चे को दवा दिलवाकर भरतपुर मार्ग से फतेहपुर सीकरी लौट रहे थे। मृतक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिनी के सिर से उठा माता-पिता का साया 
मृतक दंपति के दस महीने के एक बेटी भी है। नाम है कामिनी। जल्दी लौट आने की कहते हुए दंपति उसे फतेहपुर सीकरी में ही छोड़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed