फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   theft in rajdhani express

डीआरएम की पत्नी सहित पांच यात्रियों का सामान चोरी

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
theft in rajdhani express
ट्रेन - फोटो : File Photo
आगरा से मथुरा के बीच बंगलौर-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे पांच यात्रियों का सामान चोरी हो गया। इन पांच यात्रियों में एक भोपाल डीआरएम की पत्नी भी थीं। चोरी से गुस्साए यात्रियों ने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन मथुरा से रवाना हो सकी। तीन यात्रियों ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बंगलौर-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस आगरा से करीब साढे़ तीन बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। इसके थोड़ी देर बाद ट्रेन के कोच ए-2 बर्थ नंबर 25 पर सफर कर रहीं भोपाल के डीआरएम की पत्नी अनीता जैन की आंख खुली तो उनका पर्स गायब था। थोड़ी ही देर में पता चला कि कुछ अन्य यात्रियों का सामान भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन


इस पर यात्रियों ने हंगामा करते हुए ट्रेन की चेन खींच दी। ट्रेन के रुकते-रुकते साढे़ चार बजे करीब जंक्शन रेलवे स्टेशन आ गया। यहां यात्रियों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। पीड़ित यात्रियों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में दर्ज की गई है। जीआरपी प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि घटना आगरा में हुई है। रिपोर्ट निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यात्रियों का सामान हुआ चोरी
- अनीता जैन: कोच एसी-2, बर्थ नंबर 25, लेडीज पर्स में दो मोबाइल और करीब सात तोला सोने के गहने।
- कानूनचरण पटनायक: कोच एसी- बर्थ नंबर 03, एक बैग में कपडे़, पैन कार्ड आदि।
- यश तिवारी: कोच एसी-3, बर्थ नंबर 8-9, पर्स में एक मोबाइल, कान के झुमके, दस हजार रुपये।
- प्रणव पांडेय: कोच एसी-1, बर्थ नंबर-31-33 जेंट्स और लेडीज पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और नकदी।
- जॉन भट्टाचार्य: कोच एसी-3, बर्थ नंबर 47, लेडीज पर्स में 30000 रुपये, तीन मोबाइल, कंगन, एटीएम, सोने की चेन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed