{"_id":"26308c5b7660f1f696366d6d08566a6d","slug":"student-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाके में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन में घुसे ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कालेज से लौट रहे छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित छात्र के परिवारीजनों के साथ पहुंचे सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया।
थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बिर्जापुर निवासी राजमिस्त्री रज्जो लाल का 15 वर्षीय पुत्र गोविंदा राजकीय इंटर कालेज मेें कक्षा नौ का छात्र था। गुरुवार को कालेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर गोविंदा गांव के छात्र आकाश, अभिषेक कुमार, बबलू, उदय के साथ साइकिल से गांव लौट रहा था।
दोपहर 12:20 बजे जब वह धौलीप्याऊ रोड पर चंदनवन मार्ग पर मुड़ने को हुआ तभी नो एंट्री जोन में चंदनवन की ओर से ईंटें लेकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। ट्राली का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली, हाईवे, गोविंद नगर, सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम ले जाने लगे। परिवारीजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने नो एंट्री जोन में घुसे ट्रैक्टर-ट्राली के विरोध में हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने आक्रोशित लोगों को समझाकर उन्हें शांत कराया।