फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seven year girl raped in vrindavan area of mathura

सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Wed, 26 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वृंदावन/चौमुंहा (मथुरा)
अमर उजाला ब्यूरो, वृंदावन/चौमुंहा (मथुरा) Updated Wed, 26 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
seven year girl raped in vrindavan area of mathura
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी जैंत क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को फिर से गलती न करने की सजा सुनाई। इस सजा के बाद पुलिस ने भी बिना मुकदमा दर्ज किए आरोपी को छोड़ दिया। बुधवार को बच्ची की तबियत ज्यादा बिगड़ गई।  
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज कर लिया। युवक ने मंगलवार रात को घर के बाहर खेल रही पड़ोस की बच्ची को अगवा कर दुराचार किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को युवक अक्षय घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया। बदहवास हालत में बच्ची को देख परिजनों ने उससे पूछा तो बच्ची ने आपबीती बता दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। बुधवार सुबह गांववालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी को सजा सुनाई गई कि वह जीवन में अब किसी के साथ ऐसी गलती नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के बाद पीड़ित पक्ष को शांत कर दिया गया। पंचायत की सजा के बाद पुलिस ने भी आरोपी युवक को कानून से सजा दिलाने की बजाय उसे छोड़ दिया। बुधवार को बच्ची की तबियत और भी नाजुक हो गई। मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया। अपनी गर्दन फंसती देख पुलिस ने आरोपी युवक को पुन: हिरासत ले लिया। शाम से पहले रिपोर्टिंग चौकी जैंत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। बच्ची एक अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed