{"_id":"57e6d1154f1c1b416da834dc","slug":"sahun-have-reached-mewat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर मेवात पहुंचा साहून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर मेवात पहुंचा साहून
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : ANI
एक बार फिर कुख्यात साहून पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इस बार वह अपने साथियों के साथ हरियाणा के मेवात में पहुंच गया है। पुलिस जहां उसके गांव को घेरकर उसे दबोचने का प्लान बना रही थी और वह अपने गुर्गों के साथ मेवात में पहुंच चुका था।
हर बार मुठभेड़ में बचकर भागने में सफल रहे साहून ने हरियाणा का रुख कर लिया है। शनिवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस को अपनी इंटेलीजेंस से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक वह मेवात में अपना नया ठिकाना बना चुका है।
बताया जाता है कि जब पुलिस कोसीकलां के गांव विशंभरा को घेरकर उसे दबोचने का प्लान बना रही थी उस वक्त साहून अपने साथियों के साथ जिले से भाग रहा था। साहून के सामने पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल साबित हो रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ में साहून अपने गुर्गों के साथ था।
विज्ञापन
कोसीकलां थाना प्रभारी विनोद कुमार ने साहून, शेर खां, लीलू और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हो सकता है साहून गैंग ने मेवात में शरण ली हो, लेकिन हरियाणा पुलिस भी उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। वह अबकी बार पुलिस की पकड़ से भाग नहीं पाएगा।