फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robery at block pramukh house

गोवर्धन ब्लाक प्रमुख के घर करोड़ों की डकैती

Mon, 09 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
robery at block pramukh house
गोवर्धन ब्लाक प्रमुख हरनंदी देवी के गांव पाली डूंगरा स्थित घर रविवार रात करीब दो बजे 18 डकैतों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए कई करोड़ के जेवर-नगदी लूट ली।
विज्ञापन


 ब्लाक प्रमुख सरियों की मार तो उनके दो छोटे बेटे बदमाशों की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छह ग्रामीणों को भी छर्रे लगे हैं। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए करीब सौ राउंड फायर किए।
विज्ञापन


हरनंदी के बड़े बेटे और सपा नेता पीतम सिंह कारोबार के सिलसिले में बाहर थे। वह सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और प्रापर्टी डीलर महाराज ग्रुप के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख का घर गांव पाली डूंगरा के बीचोंबीच है। घर में हरनंदी देवी, उनके बेटे हरेंद्र प्रताप सिंह और विपिन सिंह, परिवार की महिलाएं और बच्चे थे। हरनंदी के पति महाराज सिंह निकट बने नौहरे में सो रह थे।

बदमाशों ने सबसे पहले लाइसेंसी राइफल लेकर छत पर सो रहे हरेंद्र प्रताप और विपिन को काबू किया। विरोध पर उन्हें गोली मार दी। फिर छत से फायरिंग शुरू कर दी। चार बदमाश अंदर के कमरों में घुस गए।

हरनंदी देवी भिड़ गईं तो बदमाशों ने उन्हें सरिये पीटकर घायल कर दिया। दो अन्य कमरों घुसकर उनकी बहुओं को पीटकर अलमारियों में रखी नकदी और जेवर और कीमती सामान लूट लिया।

ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो उनपर भी फायरिंग की। इसमें छह ग्रामीणों को छर्रे लगे। विपिन को चार और हरेंद्र को दो गोलियां लगी हैं।

सूचना पर रात में ही सीओ सदर आरके गौतम, एसओ मगोर्रा, सौंख पुलिस पहुंची। लेकिन बदमाश हाथ न आए। घायलों को अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। सुबह एसपी सिटी शैलेश पांडेय और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने भी गांव जाकर निरीक्षण किया।


ब्लाक प्रमुख के घर हुई डकैती में 12 से अधिक बदमाश बताए जा रहे हैं। कुछ ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्हें पकड़ने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीम लगाई गई हैं। घटना की वजह जमीन की खरीद फरोख्त में मोटा लेनदेन निकल कर आ रहा है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
- डा. राकेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed