फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report against tree leaders in mathura

चारू चौधरी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
report against tree leaders in mathura
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता उल्लंघन में रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनके रोड शो के दौरान अनुमति से ज्यादा वाहन होने पर ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मांट में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार और मथुरा में बसपा प्रत्याशी योेगेश द्विवेदी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मांट विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी योगेश नौहवार के समर्थन में पार्टी की स्टार प्रचारक चारू चौधरी ने रोड शो किया था। इसके लिए कुछ वाहनों की अनुमति ली गई जबकि रोड शो में 70 से 80 वाहन उपयोग किए गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। इस पर मजिस्ट्रेट विजेन्द्र कुमार यादव ने थाना राया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा मांट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार के खिलाफ थाना सुरीर में रिपोर्ट दर्ज हुई। ये कार्रवाई गांव तेहरा में बगैर अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी की ओर से प्रचार वाहन से धार्मिक आधार पर लोगों को वोट के लिए प्रेरित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रचार वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed