{"_id":"58961bfc4f1c1b4a40e83375","slug":"report-against-tree-leaders-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारू चौधरी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारू चौधरी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन में रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनके रोड शो के दौरान अनुमति से ज्यादा वाहन होने पर ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मांट में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार और मथुरा में बसपा प्रत्याशी योेगेश द्विवेदी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
मांट विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी योगेश नौहवार के समर्थन में पार्टी की स्टार प्रचारक चारू चौधरी ने रोड शो किया था। इसके लिए कुछ वाहनों की अनुमति ली गई जबकि रोड शो में 70 से 80 वाहन उपयोग किए गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। इस पर मजिस्ट्रेट विजेन्द्र कुमार यादव ने थाना राया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसके अलावा मांट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नौहवार के खिलाफ थाना सुरीर में रिपोर्ट दर्ज हुई। ये कार्रवाई गांव तेहरा में बगैर अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर की गई है।
विज्ञापन
मथुरा विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी की ओर से प्रचार वाहन से धार्मिक आधार पर लोगों को वोट के लिए प्रेरित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रचार वाहन भी जब्त कर लिया गया है।