फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rape with a girl in hodal

फेसबुक पर बने दोस्त ने युवती से किया दुष्कर्म

Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
rape with a girl in hodal
rape

विज्ञापन
फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों फोन और फेसबुक पर बात करने लगे। 11 अप्रैल को युवक के कहने पर युवती होडल आ गई। यहां युवक ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई इसके बाद युवती बेहोश हो गई। दूसरे दिन होश आने पर उसने खुद को होडल और कोसी के बार्डर पर लालपुर के जंगल में पाया। युवती की तहरीर पर कोसीकलां थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

थाने में रो-रोकर पुलिस से इंसाफ  की गुहार लगा रही युवती ने बताया कि वह कोलकाता में रहती है और उसकी मां बीमार रहती है। पिता से विचार मेल नहीं खाते, इसलिए वह खर्चा चलाने की खातिर फरीदाबाद आ गई। यहां सेक्टर 28 में किराए के कमरे में रहकर एक मॉल में नौकरी करने लगी। इसी बीच फेसबुक पर होडल के सौरभ से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


जब दोस्ती प्यार में बदली तो मिलने का समय निर्धारित हुआ। युवती भी अपने प्यार से मिलने की खातिर युवक के बताए हुए स्थान होडल पर आ गई। युवती ने बताया कि युवक ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई और उसके बाद वह बेहोश हो गई। दूसरे दिन जब उसे होश आया तो वह गांव लालपुर के जंगलों मेें पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वह थाना कोसीकलां पहुंची। यहां पुलिस ने उससे परिजनों को लाने को कहा। रविवार को युवती परिवार सहित थाने पहुुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घटनास्थल होडल का है। रिपोर्ट दर्ज कर युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed