फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramvriksh son's hair and blood samples for dna comparison

रामवृक्ष के बेटे के बाल और खून के सैंपल लिए

Mon, 16 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksh son's hair and blood samples for dna comparison
रामवृक्ष का बेटा राजनारायण
जवाहरबाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव के डीएनए का मिलान कराने के लिए सोमवार को उसके बेटे राजनारायण के खून और बाल का सैंपल लिया गया। इसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। यह रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन


रामवृक्ष के डीएनए के मिलान के लिए पिछले दिनों हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिए थे। इस आदेश के बाद मथुरा पुलिस हरकत में आई और रामवृक्ष के परिवार की तलाश में लग गई। रामवृक्ष का बेटा राजनारायण पुलिस को मिल गया जिसे सोमवार को पहले सीजेएम की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


वहां से अनुमति लेने के बाद जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में भेजा गया। यहां डाक्टरों की टीम ने राजनारायण के बाल और रक्त के दो-दो सैंपल लिए। जिला अस्पताल में करीब दो घंटे तक प्रक्रिया चली। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। अफसरों का कहना है कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रामवृक्ष के बेटे को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मर्जी से आया हूं: राजनारायण
जवाहरबाग हिंसा के सरगना रामवृक्ष यादव के पुत्र राजनारायण ने कहा कि वह अपनी मर्जी से यहां आया है। एक सप्ताह पहले उसकी बहन गुड़िया ने कहा था कि पुलिस का दबाव है और हाईकोर्ट की सख्ती। इसी के चलते वह अपने साथी विपिन के साथ मथुरा आया। यहां पर सोमवार को डीएनए जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया।

बेगमपुर बहजराबाद हरिद्वार में रह रहे राजनारायण ने कोर्ट परिसर में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा है। डीएनए टेस्ट के बाद वह हरिद्वार चला जाएगा। जब भी पुलिस बुलाएगी तो वह यहां आएगा। पहले पुलिस रामवृक्ष की बेटी गुड़िया को बुलाना चाह रही थी। पुलिस गाजीपुर में उसके घर तक भी गई थी।

कोर्ट में पेश किए चंदन बोस, वीरेश सहित 98 आरोपी
- मथुरा, अलीगढ़ की जेलों से लाए गए जवाहरबाग हिंसा में शामिल रहे लोग
जवाहरबाग हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार की हत्या के आरोपी सोमवार को अपर सत्र न्यायालय में पेश किए गए। कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए अगली तिथि नियत की है।
दो जून को हुई जवाहरबाग हिंसा में कब्जेधारियों ने तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार की हत्या हो गई थी, 24 अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने सैकड़ों कब्जेधारियों को आरोपी बनाया है। इनमें से तीन लोगों की जेल में मौत हो चुकी है।


सोमवार को अलीगढ़, आगरा और मथुरा की जेल में बंद 98 आरोपी अपर सत्र न्यायालय लाए गए। इनमें चंदन बोस, पूनम बोस, राकेश गुप्ता, वीरेश आदि शामिल हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि अपर सत्र न्यायालय में इन पर आरोप तय किए जाने थे। इस मामले में 98 आरोपियों को पेश किया गया। न्यायालय ने मामले में 23 जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed