फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramvriksh's younger son Vivek arrested

रामवृक्ष का छोटा बेटा विवेक गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksh's younger son Vivek arrested
jawahar bagh
जवाहरबाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव का छोटा बेटा विवेक गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने बड़े बेटे राजनारायण की निशानदेही पर उसे पकड़ा था। पुलिस वाले कई रोज तक उसकी गिरफ्तारी को छुपाए रहे जब हल्ला मचा तो चुपके से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव का छोटा बेटा विवेक यादव अपने पिता के साथ जवाहरबाग में ही रहता था। वो रामवृक्ष के संगठन स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह का प्रचार-प्रसार करता था। वो हर रोज की गतिविधि को फेसबुक पर अपलोड भी करता था। लोगों से अपील करता था कि अधिक से अधिक लोग आंदोलन से जुड़ें। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि वो पूरे वक्त जवाहरबाग में ही रहता था। रामवृक्ष की मौत के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी मगर वो हाथ नहीं लगा। जब हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामवृक्ष के डीएनए के मिलान के लिए पुलिस ने परिवार की तलाश शुरू की तो बड़ा बेटा राजनारायण यादव पुलिस को मिल गया। बताया जाता है कि उसके साथ ही विवेक यादव भी यहां आ गया था लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी को छुपाए रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवृक्ष के डीएनए का मिलान कराने के लिए राजनारायण के बाल और ब्लड के सैंपल लिए गए थे। जब सैंपल ले लिए गए तो पुलिस ने रामवृक्ष के छोटे बेटे विवेक की गिरफ्तारी के लिए एक बड़ी स्क्रिप्ट लिख डाली। जो मुकदमा दर्ज किया है उसमें दिखाया गया है कि उसे जयगुरुदेव आश्रम के पास से पकड़ा गया है।


जबकि वो पहले ही दिन से पुलिस के पास था। बुधवार को उसे बड़ी ही खामोशी के साथ जेल भेज दिया गया। विवेक की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जो केस तैयार किया है उसके मुताबिक उसे मंगलवार की शाम को पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे हत्याकांड का षड्यंत्रकारी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed