फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rajasthan in missing teen

लापता किशोर का जयपुर में मिला सुराग

Wed, 13 Jul 2016 10:25 PM IST
mathura
mathura Updated Wed, 13 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
rajasthan in missing teen
Missing
 इमामबाड़ा मोहल्ले से आठ जून को गायब हुए किशोर का जयपुर में सुराग मिला है। उसकी तलाश में पुलिस जयपुर के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


कयूम खां का 12वर्षीय पुत्र शारिक 8 जून से घर से अचानक गायब हो गया था। लापता होने पर परिजनों ने पहले गुमशुदी और फिर 16 जून कोे थाना नौहझील में कस्बा निवासी भालचंद, जयप्रकाश एवं देवदत्त के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें एक आरोपी देवदत्त का पूछताछ के दौरान पैर टूट गया था। वहीं एक अन्य आरोपी भालचंद को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक लापता किशोर शारिक का जयपुर में सुराग लगा है। बताया जा रहा है कि शारिक बीते दो दिन से जयपुर स्थित बाल कल्याण संस्थान में है। पुलिस सूत्र यह भी मान रहे हैं कि शारिक का किसी ने अपहरण नहीं किया बल्कि वह स्वयं ही घर से निकल गया था। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक नौहझील सुरेश सिंह यादव ने बताया कि किशोर के सुराग मिलने की सूचना पर पुलिस की एक टीम जयपुर गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह शारिक ही है। शारिक के पिता कयूम खां ने बताया कि फोन से बेटे से बात हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed