फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   public stoped the traffic after death of the student

छात्र की मौत पर भड़की भीड़ ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

Thu, 02 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
public stoped the traffic after death of the student
गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम
प्रिंसिपल के कहने पर पेंट लेने जा रहे बाइक सवार छात्र की मैक्स की टक्कर से मौत हो गई। इस पर भड़की भीड़ ने बरसाना-छाता मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम रखा। जमकर हंगामा हुआ। स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग गूंजती रही। यहां पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बरसाना के आजनौंख गांव निवासी भगवान सिंह का बेटा तारिंदर (17) गांव के पास में रामा देवी विद्या विहार इंटर कालेज में बारहवीं का छात्र था। रोजमर्रा की तरह सुबह को कालेज गया था। बताया जा रहा है कि कालेज में पुताई का काम चल रहा है। आजनौंख का रवि कुमार पुताई कर रहा है। पुताई के लिए पेंट खत्म हो गया था लिहाजा कालेज के प्रिंसिपल ने रवि कुमार को अपनी बाइक दी और बरसाना से पेंट लाने को कहा। तारिंदर को भी उसके साथ भेज दिया। 
विज्ञापन


बाइक सवार रवि कुमार और छात्र तारिंदर सिंह जब गांव के बाहर तक पहुंचे तभी बरसाना-छाता मार्ग पर सामने से आती मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र तारिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर छात्र के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीण आ गए। गुस्साई भीड़ ने बरसाना-छाता मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं और स्कूल वाले उन्हें अपने निजी कार्य में लगा देते हैं। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed