{"_id":"589375e94f1c1b953fe8054f","slug":"public-stoped-the-traffic-after-death-of-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर भड़की भीड़ ने डेढ़ घंटे लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की मौत पर भड़की भीड़ ने डेढ़ घंटे लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल के कहने पर पेंट लेने जा रहे बाइक सवार छात्र की मैक्स की टक्कर से मौत हो गई। इस पर भड़की भीड़ ने बरसाना-छाता मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम रखा। जमकर हंगामा हुआ। स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग गूंजती रही। यहां पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
बरसाना के आजनौंख गांव निवासी भगवान सिंह का बेटा तारिंदर (17) गांव के पास में रामा देवी विद्या विहार इंटर कालेज में बारहवीं का छात्र था। रोजमर्रा की तरह सुबह को कालेज गया था। बताया जा रहा है कि कालेज में पुताई का काम चल रहा है। आजनौंख का रवि कुमार पुताई कर रहा है। पुताई के लिए पेंट खत्म हो गया था लिहाजा कालेज के प्रिंसिपल ने रवि कुमार को अपनी बाइक दी और बरसाना से पेंट लाने को कहा। तारिंदर को भी उसके साथ भेज दिया।
बाइक सवार रवि कुमार और छात्र तारिंदर सिंह जब गांव के बाहर तक पहुंचे तभी बरसाना-छाता मार्ग पर सामने से आती मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र तारिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवि घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पाकर छात्र के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीण आ गए। गुस्साई भीड़ ने बरसाना-छाता मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं और स्कूल वाले उन्हें अपने निजी कार्य में लगा देते हैं। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।