{"_id":"5888abfc4f1c1ba333cf5aae","slug":"post-office-scam-now-1-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से ऊपर पहुंचा डाकघर का घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ से ऊपर पहुंचा डाकघर का घोटाला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में मिलेंगी अब कई सुविधाएं
- फोटो : demo pic
कृष्णानगर स्थित उप डाकघर में तैनात क्लर्क सचिन अग्रवाल द्वारा किया गया घोटाला एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। बरेली से आई विजिलेंस टीम द्वारा खंगाले गए रिकार्ड में एक संडरी खाते से भी 25 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
जुलाई में सचिन अग्रवाल के 76.80 लाख रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद अब पोस्ट मास्टर के सरकारी संडरी खाते से 25 लाख रुपये और ट्रांसफर करने का मामला विजिलेंस टीम ने पकड़ा है। गत माह, इस मामले में बरेली के डिवीजन कार्यालय की विजिलेंस टीम ने जांच में यह खाता पकड़ा है। दरअसल सचिन को कई खातों से पैसे निकालने के लिए अधिकृत कर रखा था जिसका उसने दुरुपयोग करते हुए सरकारी खाते से पैसा निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था।
प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। सचिन द्वारा किया गया घोटाला अब तक एक करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। संडरी एकाउंट से सचिन ने यह राशि कई अलग-अलग तिथियों में ट्रांसफर की थी।