फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police spector's dead body find in a room

संदिग्ध हालात में मिला दरोगा का शव, हत्या की आशंका

Mon, 18 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
police spector's dead body find in a room
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात दरोगा का शव संदिग्ध हालात में जन्मस्थान के निकट एक मकान के कमरे से मिला। वो इस कमरे में किराए पर रह रहे थे। कमरे का बाहर से ताला लगा था। बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 मूल रूप से बागपत के गांव दोघट के रहने वाले दरोगा नंदकिशोर पुत्र गिरवर शर्मा दो साल से अधिक समय से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात थे। उन्होंने जन्मस्थान के निकट मलपुरा इलाके में गणपति प्लाजा के निकट मकान में किराए पर कमरा ले रखा था। शुक्रवार को वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कंस कारागार के निकट ड्यूटी देने गए थे।
विज्ञापन


ड्यूटी देने के बाद वे कमरे पर चले गए। शनिवार को वे ड्यूटी नहीं पहुंचे। रविवार शाम चार बजे उनके कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। कमरे से बदबू आने और खून निकलते देख राहगीरों ने थाना गोविंद नगर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सुरक्षा अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़ा गया तो अंदर दरोगा का शव पड़ा था। एसपी सिटी ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। कमरे में रक्त के निशान भी हैं।


शरीर पर चोट के निशान हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की है। वहां रखे उपकरणों और सामान से फिंगर प्रिंट लिए हैं। 

 पुलिस अधिकारियों को मौके से दरोगा नंदकिशोर का मोबाइल मिला है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। उससे कोई सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed