{"_id":"587bbf064f1c1b3803efe67f","slug":"police-seized-2-5-lack-find-from-sant-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की लक्जरी गाड़ियों से बरामद हुए ढाई लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतों की लक्जरी गाड़ियों से बरामद हुए ढाई लाख
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान रविवार को संतों की लक्जरी गाड़ियों से ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। वृंदावन में एक संत की गाड़ी से 1, 58,000 रुपये जब्त किए गए। छाता में भी वृंदावन के एक संत से 84000 रुपये बरामद किए गए। एक व्यापारी से 1.11 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
वृंदावन में चैतन्य विहार में बरकाधाम आश्रम के राधे-राधे बाबू उर्फ महेश शर्मा दोपहर को अपनी कार से मथुरा जा रहे थे। बैरियर पर चेकिंग के दौरान इनके पास से 1, 58,000 रुपये बरामद किए गए। महेश शर्मा से मजिस्ट्रेट को बताया कि आश्रम में पूजा के दौरान भक्तों ने यह पैसा दिया था।
कोई प्रमाण न मिलने के कारण पैसा जब्त कर लिया गया। छाता में स्टेटिक टीम और बिचपुरी चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बिचपुरी बैरियर पर डस्टर गाड़ी सवार वृंदावन के संत दामादास किंकर महाराज के पास से 84,000 रुपये पकड़े।
विज्ञापन
संत कोई हिसाब नहीं दे सके तो पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। छाता में ही स्टेटिक टीम प्रभारी आरके वाजपेयी, संजय श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी जीसी तिवारी ने जाइलो गाड़ी से 1.11 लाख रुपये बरामद किए। यह रकम कामां के गोविंद और हरिओम की थी। यह दोनों भी नकदी के बारे में कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके।
डेढ़ लाख रुपये और ढाई किलो चांदी पकड़ी
कोटवन चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कारों से ढाई किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। इंस्पेक्टर जगदीश यादव ने बताया कि मथुरा निवासी दिलीप की कार से ढाई किलो चांदी और 51000 रुपये और गुड़गांव निवासी संदीप नेगी की कार से एक लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।