{"_id":"57570ed04f1c1b761f9c5fa6","slug":"police-searching-for-jawahar-bag-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष के गुर्गों की तलाश में दिल्ली तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामवृक्ष के गुर्गों की तलाश में दिल्ली तक पहुंची पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
jawahar bagh file photo
जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव के खास गुर्गों चंदनबोस, राकेश बाबू व वीरेश यादव की तलाश में पुलिस ने दिल्ली और अन्य कई शहरों में दबिश दी है। एसटीएफ और एटीएफ भी छापामारी कर रही है।
बताया जाता है कि रामवृक्ष के अधिकांश काम चंदनबोस ही देखता था। जवाहर बाग से जो रिकार्ड मिला है उसमें भी इसी का उल्लेख है। एक रजिस्टर में चंदनबोस के रोज के खर्चे का भी उल्लेख किया गया है। उसके अदालत या कहीं और जाने का पूरा विवरण दर्ज है। चंदनबोस, राकेश बाबू के बारे में पुलिस को जानकारी हो गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। इनाम की रकम और बढ़ सकती है। डीजीपी भी इस मामले में स्थानीय अधिकारियों से लगातार इनपुट ले रहे हैं। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी अधिकारियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी और डीआईजी के स्तर से भी मानीटरिंग की जा रही है।