{"_id":"58cd7e914f1c1b2a5a32be27","slug":"police-investigating-loot-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के गगन के नाम है बदमाशों की होंडा सिटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के गगन के नाम है बदमाशों की होंडा सिटी
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड जिला संप्रेक्षण अधिकारी के घर में लूटपाट कर भागे तीन बदमाशों का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि बदमाशों की छोड़ी गई होंडा सिटी कार के मालिक पता चल गया है। कार दिल्ली निवासी गगन भार्गव की बताई जा रही है। वहीं, बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों ने मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली और मथुरा में कई स्थानों पर दबिश दी।
रिटायर्ड अधिकारी बीडी गुप्ता के यहां गुरुवार की रात चार बदमाश घुस आए थे। लूटपाट के दौरान एक बदमाश की चलाई गोली से उसके साथी की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने घीया मंडी में भार्गव गली के समीप छोड़ी गई बदमाशों की होंडा सिटी कार के मालिक का पता लगा लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि होंडा सिटी कार डी-44 ओल्ड डीडीए फ्लैट थाना पंजाबी बाग, पश्चिमपुरी, नई दिल्ली निवासी गगन भार्गव पुत्र देवेंद्र भार्गव की है। गोविंदनगर पुलिस ने यहां पहुंचकर जानकारी जुटाई। गगन पुलिस को नहीं मिल सका। गगन अपने मां-बाप से अलग रहता है। पिता ने बताया कि दो दिन पहले झगड़े में वह पकड़ा गया था और फिलहाल मेरठ जेल में है। पुलिस का एक दरोगा मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के शक की सुई गगन पर आ टिकी
पुलिस की जांच का केंद्र अब गगन भार्गव है। बदमाशों की होंडा सिटी कार की जानकारी जुटाने दिल्ली के पंजाबी बाग पहुंची गोविंदनगर पुलिस को काफी अहम जानकारियां मिली हैं। मौके पर मिले गगन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सेकंड हैंड होंडा सिटी कार उनके पुत्र के नाम से खरीदी थी।
फर्जी आईडी ने बढ़ाया पुलिस का सरदर्द
मारे गए बदमाश की शिनाख्त शनिवार को भी नहीं हो सकी। जांच में बदमाश के पास से मिले मोबाइल नंबर के लिए दी गई आईडी भी फर्जी पाई गई। दिल्ली नंबर का सिम मोबाइल में पाया गया था। खास ये है कि इस मोबाइल से समय-समय पर चार से लेकर पांच सिम बदलकर बातचीत की गई।
रिटायर्ड संप्रेक्षण अधिकारी के घर में लूटपाट करके भागे तीनों बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मारे गए बदमाश की शिनाख्त भी जल्द कर ली जाएगी।
-मोहित गुप्ता, एसएसपी, मथुरा