{"_id":"57af64364f1c1bc530ee474e","slug":"police-find-dead-body-of-a-girl-in-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हाईवे किनारे बैग में मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी हाईवे किनारे बैग में मिला युवती का शव
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
इस बैग में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को थाना फरह की रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र में स्थित एक तालाब से बैग में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि शनिवार को इसी थाना क्षेत्र में हाईवे के पास बैग में एक युवती का शव मिल गया। दोनों शव एक ही हालत में थे और एक ही तरह से धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई थी। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना फरह क्षेत्र में शनिवार को चुरमुरा नाले से बैग में जिस युवती का शव बरामद हुआ, उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसकी भी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। युवती के शरीर पर भी कोई कपड़ा नहीं है। शुक्रवार को भी रैपुरा जाट पुलिस चौकी क्षेत्र में तालाब के पास एक बैग में महिला (40) का शव मिला था।
महिला का शव भी अर्धनग्न हालत में था और उसके पेट, हाथ व पैरों पर धारदार हथियार के जख्म थे। दोनों बैग भी एक ही तरह के थे और बस रंग का अंतर था। महिला का शव मेहरून रंग के बैग में मिला था और युवती का शव नीले रंग के बैग में मिला है।
विज्ञापन
तालाब और चुरमुरा नाले के बीच करीब दो किलोमीटर का फासला है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों की एक साथ हत्या कर शव फेंके गए होंगे, एक शव शुक्रवार को मिल गया, दूसरा शनिवार को मिला। युवती का शव नाले में मिला है, हो सकता है कि यह शव वाला बैग बहकर आगे चला गया।