फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested two drug Smuggler

लाखों रुपये के मादक पदार्थ सहित दो पकड़े

Wed, 27 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 27 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
police arrested two drug Smuggler
एसएसपी ने दी जानकारी
स्वाट टीम और गोविंद नगर पुलिस ने उड़ीसा और बिहार से ट्रक से गांजा, चरस और अन्य नशे का सामान लाकर आपूर्ति करने वाले दो तस्करों को दबोच लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से 30 किलो मादक पदार्थ, आठ लाख रुपये और लक्जरी कार बरामद की।
विज्ञापन


सोमवार रात स्वाट टीम और गोविंद नगर पुलिस ने वृंदावन रोड़ पर बिरला मंदिर के निकट घेराबंदी कर लक्जरी सवार दो मादक पदार्थ के तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए योगेश कुमार वीरो सिंह निवासी गांव बहज थाना डीग भरतपुर राजस्थान और सरदार सिंह निवासी नगला मोरा थाना वृंदावन, हाल निवासी गांव सकीतरा बरसाना हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से उड़ीसा से लाया गया 20 किलो गांजा, आठ किलो डोडा पाउडर और डेढ़ किलो चरस के अलावा इसकी बिक्री से आए आठ लाख रुपये और निशान टोरनेडो गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर उड़ीसा और बिहार से मिनी ट्रक से मादक पदार्थों को लाकर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, छाता, रिफाइनरी, कोसीकलां क्षेत्रों में बिक्री करते हैं और साल में करोड़ों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लल्लू निवासी सिहोरा यमुनापार, सुनील, कंचन सिंह निवासी कोसीकलां, चौटाला निवासी छाता, राकेश यादव निवासी वृंदावन, नटवर निवासी गोवर्धन, नन्हे निवासी नगला लोका पचावर को आपूर्ति करते थे। एसएसपी ने टीम प्रभारी हरीश वर्धन और गोविंद नगर पुलिस को 15000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।


नगौड़ा में शराब, और पूंछरी में है भांग का ठेका 
मादक पदार्थ तस्कर सरदार सिंह ने थाना राया के गांव नगौड़ा में अंग्रेजी शराब का ठेका अपने परिवार की महिला गीता देवी के नाम से ले रखा है। गोवर्धन में पूंछरी पर भांग का ठेका है। इन दोनों की आड़ में वह मादक पदार्थों की बिकवाली कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि तस्कर उड़ीसा और बिहार से पांच हजार रुपये किलो में गांजा लेकर आते और यहां 10 हजार रुपये किलो ठेकाबंद सप्लायरों को बेचते थे। सप्लायर उसकी पुड़िया बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed