{"_id":"56ec49d04f1c1bca3b8b4b11","slug":"police-arrested-murderer-of-aaarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने दोस्तों संग गला दबा की थी आरती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने दोस्तों संग गला दबा की थी आरती की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन से लापता युवती की हत्या उसके प्रेमी युवक और उसके दोस्तों ने की थी। शव को मगोर्रा क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था।
2015 में आरती लापता हुई थी। 25 सितंबर, 2015 को उसके पिता कृष्णा धर्मशाला निवासी सूरज प्रसाद ने वृंदावन कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार उसने दौसा निवासी सोनू के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। सोनू से उसकी मुलाकात एक साल पूर्व महुआ बालाजी में हुई थी। वह पिता के साथ वहां गई थी।
शादी के आठ दिन बाद ही सोनू के दोस्त अरविंद, मालिक भगवान सिंह ने आरती से दुराचार की कोशिश की। आरती ने सोनू से शिकायत की लेकिन उसने कोई विरोध नहीं किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी पर सोनू, अरविंद, भगवान सिंह वृंदावन पहुंचाने के बहाने उसे मगोर्रा लाए और यहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव मकेरा नहर में फेंक दिया।
मामले में वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सोनू सैनी निवासी गांव रसीदपुर थाना महुआ दौसा, भगवान सिंह उर्फ गोपाल निवासी उदयपुरा रोड मेंहदीपुर बालाजी दौसा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से आरती का मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने टीम को 15 हजार का इनाम दिया है।