फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrested four criminals before crime

चचेरे भाई ने दी थी मरवाने की सुपारी

Sun, 04 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
police arrested four criminals before crime
एसएसपी ने बदमाशों के बारे में बताया
ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर आन्यौर के प्रधान के पति सतीश ठाकुर की हत्या का तानाबाना उसके चचेरे भाई ने ही बुना था। 10 लाख की सुपारी मिलने पर हत्या करने आए ओम गैंग के चार बदमाशों को गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार रात वसुंधरा कालोनी परिक्रमा से दबोच लिया है। दो बदमाश पुलिस को गच्चा देकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि थाना गोवर्धन प्रभारी डीएन मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन ने सफलता हासिल की है। पकड़े गए ओम प्रकाश चौधरी निवासी हताना कोसीकलां, ध्रुव चौधरी उर्फ ध्रुवा निवासी घोड़ी चौदहट (पलवल), मदनगोपाल ठाकुर निवासी नगला बिहारी (कोतवाली वृंदावन) और विजय सिंह ठाकुर निवासी आन्यौर (थाना गोवर्धन) हैं।
विज्ञापन


भागे हुए किशन चौधरी निवासी हताना (थाना कोसीकलां), गौरव जाट निवासी हताना (थाना कोसीकलां) हैं। इनके पास से एक्सयूवी कार, चार तमंचे, चार किलोग्राम नशीला पाउडर, 1.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी विजय सिंह ठाकुर उर्फ लूरी का मार्च-2016 में विवाह हुआ था। वह अपनी पत्नी को हेलीकाप्टर से विदा कराकर लाया था। एसएसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। वार्ता में एसपी देहात अरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में आठ साल जेल मे रहा ओम
पकड़े गए बदमाशों पर अलग-अलग थानों में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। हताना में हत्या के मामले में करीब आठ साल ओम प्रकाश चौधरी जेल में रहा। करीब एक साल पहले ही जेल से बाहर आया। इसके अलावा विजय, मदनगोपाल, ध्रुव चौधरी, किशन और गौरव पर भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed