फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police arrest a robber from railway station

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक अपहरणकर्ता दबोचा

Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
police arrest a robber from railway station
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
किसान और प्रापर्टी डीलर छीतर सिंह के अपहरण में शामिल एक बदमाश को रिफाइनरी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। चार अपहरणकर्ता पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने 3.11 लाख रुपये और हथियार बरामद किए हैं। छीतर सिंह को नौ दिन पहले ही मुक्त करा लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि स्वाट टीम और थाना रिफाइनरी पुलिस ने अपहरणकर्ता बलवीर सिंह गुर्जर निवासी आजमपुर (थाना रिफाइनरी) और मूल गांव रजरई, डगबसई (धौलपुर, राजस्थान) को दबोचा है।
विज्ञापन


इसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाद गांव निवासी छीतर सिंह का 18 अक्तूबर को अपहरण कर लिया था। 23 अक्तूबर को पुलिस और स्वाट टीम ने छीतर सिंह को मुक्त करा लिया था, लेकिन अपहरणकर्ता हत्थे नहीं चढ़े। भरत गुर्जर, रघुनाथ और बिरजू (तीनों निवासी ललितापुर, मुरैना ग्वालियर, राकेश शर्मा उर्फ नेता निवासी अंतापाड़ा) मुठभेड़ में भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाना रिफाइनरी का हिस्ट्रीशीटर है, इस पर एटा, आगरा, भरतपुर और मथुरा में 12 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस और स्वाट टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। इस दौरान एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।


छीतर सिंह के खेत के पास है अपहरणकर्ता का खेत
पकड़े गए अपहरणकर्ता बलवीर और अपहृत छीतर सिंह का खेत बराबर में है। बताया जाता है कि लेनदेन के चलते ही अपहरण किया गया। चर्चा यह है कि आठ लाख की फिरौती लेकर ही अपहृत को मुक्त किया गया था। पकड़ा गया अपहरणकर्ता बलवीर, गैंगवार में मारे गए पौरी निवासी भूरा यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed