फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   people injured in firing due to accident in mathura

बच्चे से बाइक टकराई तो हो गया बवाल, अंधाधुंध फायरिंग में युवक को लगी गोली

Tue, 26 Dec 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 26 Dec 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
people injured in firing due to accident in mathura
demo pic - फोटो : Demo Pic
मथुरा के राया कस्बे के गांव आयराखेड़ा में मंगलवार की दोपहर बच्चे से बाइक टकराने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, इसके बाद जमकर पथराव हुआ, गोलियां भी दागी गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। एक युवक को गोली भी लगी है। 
विज्ञापन


वहीं, पथराव में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है। सूचना पर आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


 थाना राया के गांव अयराखेड़ा निवासी देवेंद्र बघेल का दो वर्षीय नाती यश पुत्र राजेंद्र सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच गांव के विवेक पुत्र अशोक पाठक की बाइक बच्चे से टकरा गई। इसको लेकर लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा और लाइसेंसी हथियार लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और एक दूसरे को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसके अलावा गोलियां भी दागी गईं। गोलियां चलने से गांव में भगदड़ मच गई। 


गोली लगने से देवेंद्र सिंह बघेल पुत्र मोहर सिंह घायल हो गया। वहीं, पथराव में देवेंद्र पक्ष के प्रेमपाल और दूसरे पक्ष के मिंकू पुत्र पंकज पाठक, विजय और अजय घायल हो गए। सूचना पर राया समेत आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंच गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। देवेंद्र पक्ष के भगवान सिंह पुत्र उधर सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed