{"_id":"57e817294f1c1bb723573c3d","slug":"operation-arrest-for-sahoon","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब साहून को पकड़ने के लिए ‘आपरेशन अरेस्ट’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब साहून को पकड़ने के लिए ‘आपरेशन अरेस्ट’
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात अपराधी साहून की गिरफ्तारी के लिए ‘आपरेशन अरेस्ट’ शुरू किया जा रहा है। पुलिस के साथ ही एसटीएफ ने भी जाल बिछा दिया है। चारों राज्यों में उसकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी बढ़ा सकती है।
कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव विशंभरा निवासी साहून पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वह अब तक कई बार पुलिस पर गोलियां बरसाकर फरार हो चुका है। अभी तीन दिन पहले पुलिस उसके घर तक पहुंच गई थी, लेकिन वह वहां से भी फायरिंग करते हुए भाग निकला। मथुरा, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में साहून पर कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एक लाख का इनाम घोषित है।
पुलिस को इनाम की राशि बढ़ाने का भी प्रस्ताव भेजा है। साहून की पल-पल की लोकेशन जानी जा रही है। खुफिया तंत्र को भी चौकस कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि साहून को अब जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हर दूसरे दिन बदल देता है सिम
साहून जानता है कि पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन पता कर सकती है, लिहाजा हर दूसरे दिन सिम बदल देता है। वह अपनी लोकेशन भी बदलता रहता है। कभी गांव आ जाएगा तो कभी राजस्थान निकल जाता है। दिल्ली में भी उसने अपना ठिकाना बना रखा है। अब पुलिस उसके सभी ठिकानों की तलाश में लग गई है। लगातार दबिश दी जा रही है।
चोरी की गाड़ियों का कर रहा इस्तेमाल
पुलिस अब तक उसके पास से कई चोरी की गाड़ी बरामद कर चुकी है। माना जा रहा है कि साहून का संपर्क आटो लिफ्टर गैंग से भी है। कई आटो लिफ्टर गैंग पुलिस रडार पर आ गए हैं।