{"_id":"58ceca3a4f1c1bb6681a1a60","slug":"one-woman-dead-during-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु से टकराया टेंपो, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा पशु से टकराया टेंपो, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव-बरसाना रोड पर तेज गति से आता टेंपो आवारा पशु से टकरा गया। इससे टेंपो में सवार आठ लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
लुधियाना पंजाब से श्रद्धालुओं का एक दल वृंदावन से नंदगांव दर्शन करने के लिए टेंपो से आ रहा था। सुबह 9:30 बजे जंगलात चौराहे के निकट तेज गति से आता टेंपो एक सूकर से टकरा गया। टक्कर लगने से टेंपो में सवार लोग सड़क पर गिर गए।
घायल आधे घंटे तक रोड पर चीख पुकार मचाते रहे। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर और एंबुलेंस को फोन किया। सूचना देने के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरसाना हॉस्पिटल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल महिला कमला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, दो घायल
गिरिराज की परिक्रमा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे मैजिक टेंपो से किसी वाहन की टक्कर से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दो घायल हो गए। भोपाल निवासी संदीप नैंमा अपने भाई संजीव नैंमा और छह अन्य परिवारीजनों के साथ रविवार सुबह मथुरा से मैजिक टेंपो में बैठ कर परिक्रमा करने गोवर्धन जा रहे थे।
संजीव नैंमा ने बताया कि चालक मैजिक को लापरवाही से चला रहा था। अड़ींग नहर के नजदीक कोई वाहन साइड से टक्कर मारता हुआ चला गया। इससे उनके भाई संदीप नैंमा (28) पुत्र श्याम बाबू को सिर में गंभीर चोट लगी।
उसकी मौके पर मौत हो गई। भतीजी अक्षिता और भाई संजीव भी घायल हो गए। गंभीर अवस्था में घायल अक्षिता को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। संजीव ने मैजिक टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।