{"_id":"c5bad548eeaac5e90bc48b89fc24d265","slug":"one-died-in-accident-on-yamuna-expressway-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 03 Nov 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से भोपाल जा रही एंबुलेंस सुरीर के निकट खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बेटी का शव लेकर जा रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसरानी मार्केट भोपाल मध्य प्रदेश निवासी मुकेश कुमार की पुत्री मोनिका (18 वर्ष) की दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिवारीजन एंबुलेंस से शव लेकर अपने घर भोपाल जा रहे थे।
तड़के सवा चार बजे सुरीर के निकट एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 79 पर एंबुलेंस सड़क पर खराब खड़े ट्रक यूपी 83 एटी 8100 में पीछे से टकरा गई। उसमें सवार मुकेश कुमार (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि मां दीपा के अलावा साकिर, साबिर निवासी मुजफ्फरनगर और चालक दीन मोहम्मद निवासी जामियां नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।