{"_id":"58922cb64f1c1b7c3de8357c","slug":"one-dead-at-yamuna-expressway-two-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 96 के समीप बुधवार सुबह वाहन के इंतजार में खड़े सिद्धार्थनगर के व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। यहां आगरा से नोएडा के लिए चली बस का टायर पंचर होने के कारण सवारियां वाहन का इंतजार कर रही थीं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर के तिवारीपुर के परमहंस (45) और बाइक सवार घायल दोनों युवक खंदौली के महेश और परवेश को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान परमहंस की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इसलिए उन्हें अधिक चोट आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हादसे में घायल ने एक दिन बाद तोड़ा दम
थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद के समीप वाहन के इंतजार में खड़े दामोदरपुरा निवासी सुंदर सिंह (27) पुत्र सियाराम 30 जनवरी को कार की टक्कर से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। 31 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उत्तराखंड की कार होंडा सिटी (यूके-04 वी-3528) को कब्जे में ले लिया है।