{"_id":"587fb2d14f1c1b2231efeda1","slug":"one-dead-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात चालक को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। अन्य हादसे में यात्री बस पलटने से बची।
राकेश कुमार निवासी गांव बैना टप्पल (अलीगढ़) चार साथियों के साथ ऑल्टो कार (यूपी-16 एएल 1511) से मंगलवार रात आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के समीप करीब 12 बजे हादसा हुआ। कार में सवार नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप और सत्यवीर समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को कैलाश हास्पिटल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।
एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा बुधवार सुबह हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही प्राइवेट बस (यूपी-80 बीसी 9535) नौहझील क्षेत्र में अंडर पास पुलिया के डिवाइडर पर चढ़ गई। बस पलटने से बाल-बाल बची। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन चीख-पुकार मच गई। इधर चालक उदयभान सिंह बस छोड़कर मौके से भाग गया। परिचालक सत्यवीर निवासी गांव फतेहपुर, थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद ने हादसे की सूचना एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम को दी।