{"_id":"572108af4f1c1bf631a92449","slug":"one-arrested-in-kidnaping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के अपहरण मामले में एक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के अपहरण मामले में एक दबोचा
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फरह क्षेत्र में देर रात हाईवे पर शिक्षिका के अपहरण और मारपीट के मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षिका के भाई की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि सौंख रोड स्थित कालोनी निवासी 30 वर्षीय अविवाहित शिक्षिका को डीग गेट मनोहरपुरा पानी की टंकी मोहल्ला निवासी तौफीक कुरैशी, चांद कुरैशी और शान आलम मंगलवार रात को सेंट्रो कार में जबरन बैठाकर ले गए थे।
होटल द्वापर के सामने चाकू और हथौड़ी मारकर युवती का सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी शिक्षिका को कार से फेंक कर भाग गए। हमलावरों ने शिक्षिका का मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी लूट लिया। आगरा की ओर जाते हुए कार सवारों ने महुअन स्थित टोल का बैरियर भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंचे और शिक्षिका के बयान दर्ज किए। मामले में तौफीक कुरैशी, चंाद कुरैशी व शान आलम के खिलाफ फरह थाने में अपहरण, जान से मारने की नीयत से प्रहार करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने तौफीक के भाई शान आलम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ रिफाइनरी कर रहे हैं।