{"_id":"0400158fb3c104f933315d70d2a25899","slug":"oil-theft-from-refinery-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी की पाइप लाइन में फिर लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिफाइनरी की पाइप लाइन में फिर लगाई सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से जालंधर के लिए रिफाइनरी की दो भूमिगत पाइप लाइनों में से एक में तेल चोरों ने सेंधमारी की है। आंझई के निकट पाइप लाइन में सुराख कर फ्लैंच वाल्व फिट कर दिया गया।
पेट्रोलिंग के दौरान लाइन के सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। रिफाइनरी के तकनीशियन ने पाइप लाइन को ठीक कर दिया है। तेल चोरी कब से की जा रही थी, इस बारे में रिफाइनरी के अधिकारी या पुलिस अभी कुछ नहीं कह पा रही है।
मथुरा रिफाइनरी से जालंधर के लिए ये पाइप लाइन छह फुट जमीन के अंदर बिछी हुई है। इससे समय-समय पर डीजल, पेट्रोल, केरोसिन, लाइट डीजल और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
तेल चोरों ने वृंदावन कोतवाली और जैंत चौकी के गांव आंझई के जंगल में इस पाइप लाइन में सेंधमारी की। रिफाइनरी की ओर से पाइप लाइनों की सुरक्षा के लिए लगाई गई निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मियों ने रविवार को लाइन के निकट गड्ढा देखा। जांच की तो पाइप लाइन में फ्लैंच वाल्व फिट मिला।
सूचना पर रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन के टी एंड आई के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार तकनीशियनों के साथ पहुंच गए। फ्लैंच वाल्व को निकालकर लाइन को ठीक कराया गया। मामले में वीरेन्द्र कुमार ने वृंदावन कोतवाली में अज्ञात तेल चोरों के खिलाफ लाइन क्षतिग्रस्त करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिफाइनरी के आसपास तेल चोरों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिली हैं। आझई में तेल चोरी का मामला पुराना लग रहा है। रिफाइनरी अधिकारियों से मिलकर तेल चोरों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
-मुकुल द्विवेदी, एसपी सिटी
बढ़ रहा तेल चोरों का दुस्साहस
-नौ फरवरी, 2016: तेल चोरों ने बीपीसीएल डिपो के फिटर को पीटकर किया था टैंकरों से तेल चोरी का प्रयास
-2014 में कोसीकलां के दहगांव, खरौठ में डीजल की पाइपलाइन में लगाई थी सेंध
-12 अप्रैल, 2013: गुजरात के सलाया से मथुरा रिफाइनरी आ रही कच्चे तेल की पाइप लाइन में मगोर्रा के गांव सौंनोठ में मुकेश ठाकुर सहित 12 लोगों ने लगाई थी सेंध
-ओल चौकी के गांव पीलुआ के जंगल में रिफाइनरी की पाइप लाइन में लगाई थी सेंध, तीन गए थे जेल
-बीपीसीएल की पाइप लाइन में ओल चौकी क्षेत्र के गांव सादिकपुर के जंगल में लगाई थी सेंध। खेतों और नाले में फैल गया था डीजल
-जैंत क्षेत्र के गांव फैंचरी अरहेरा के निकट जंगल में एक साल पूर्व लगाया था फ्लैंच वाल्व, खेतों में फैल गया था डीजल