फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of wife due to dowry

दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारडाला

Wed, 25 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 25 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
murder of wife due to dowry
थाना नौहझील के गांव मानागढ़ी निवासी प्राइमरी शिक्षक योगेंद्र सिंह ने परिवारीजनों के साथ मिलकर सोमवार रात केरोसिन छिड़क कर अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। इस मामले में शिक्षक सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शिक्षक परिवार सहित फरार है।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह की शादी तीन वर्ष पूर्व नोएडा के थाना जेबर के गांव चौरोली निवासी प्रियंका से हुई थी। डेढ़ साल पहले प्रियंका ने पुत्री को जन्म दिया। तभी से उसे ताने दिए जाने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार रात प्रियंका को पति योगेंद्र सिंह और उनके पिता अतर, बहन खिल्ला और मां चंदा ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी प्रियंका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नौहझील पुलिस ने प्रियंका के भाई मुकेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में फैला मिला केरोसिन
मथुरा। केरोसिन डालकर जलाने के बाद उसकी बदबू खत्म करने के लिए कमरे में पानी डाला। इस पर भी जब बदबू खत्म नहीं हुई तो उस कमरे में सेंट छिड़क दिया और मकान बंद कर सब फरार हो गए।


मानागढ़ी में ही थी योगेंद्र की तैनाती
मथुरा। नेतागिरी और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सेटिंग के दम पर प्राइमरी शिक्षक योगेंद्र सिंह ने अपने गांव मानागढ़ी में ही तैनाती करा रखी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी-कभी ही स्कूल जाता था और नेताओं के साथ दिनभर गाड़ियों मेें घूमता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed