फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of sant in goverdhan

सिर में पत्थर मारकर साधु की हत्या

Fri, 18 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
murder of sant in goverdhan
फाइल फोटो
नगला सपेरा में आश्रम में बुधवार रात किसी ने साधु के सिर में पत्थर मार कर हत्या कर दी। हत्यारे आश्रम से नकदी और कागजात अपने साथ ले गए। मृतक के भाई बच्चू सिंह की तहरीर पर आश्रम में रह रहे जीतू निवासी सारंगपुर नगर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव की नव विकसित कालोनी में गिडोह कोसीकलां निवासी मानबिहारी दास (40 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर एक आश्रम पर रहते थे। गुरुवार सुबह आश्रम देर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आश्रम में झांक कर देखा।
विज्ञापन


साधु मानबिहारी दास तख्त पर लहूलुहान हालत में पडे़ थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई तो देखा कि साधु मृत पड़े हैं और खून से सनी पत्थर की सिल शव के नजदीक पड़ी थी। साधु की हत्या सिर पर भांग घोटने वाली सिल से प्रहार कर की गई है। पड़ोसियों और मृतक साधु के शिष्य लोकेश चौधरी ने बताया कि आश्रम में चार-पांच दिन से एक युवक रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे बुधवार रात तक साथ देखा गया था। घटना के बाद से युवक लापता है। सूचना पर मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए।  थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed