फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of insurance agent in mathura

बीमा एजेंट की गला दबाकर हत्या

Mon, 22 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
murder of insurance agent in mathura
वाहन बीमा एजेंट की रविवार की रात हत्या कर दी गई। सोमवार को उनका शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। बीमा एजेंट गौरव शर्मा कार से छाता गए हुए थे। उनकी कार आगरा नहर पर लावारिस मिली। शव कार से आठ किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर क्षेत्र की मंडी रामदास चौक बाजार निवासी गौरव शर्मा (32) पुत्र दिलीप कुमार शर्मा विकलांग थे। उन्होंने बीएसए इंजीनियरिंग कालेज के निकट श्रीजी बीमा क्लीनिक नाम से आफिस खोला हुआ था। रविवार की शाम वे छाता जाने की कहकर निकले थे। रात नौ बजे पत्नी पारुल शर्मा से उनकी बात हुई।  गौरव ने बताया था कि वे छाता से निकल रहे हैं, एक घंटे में पहुंच जाएंगे। बाद में मोबाइल बंद जाने लगा।
विज्ञापन


सोमवार तड़के चार बजे अड़ींग चौकी पुलिस को गोवर्धन में आगरा नहर पर लावारिस कार मिली। कार में चाबी लगी थी और जूते पड़े थे। कार में मिले कागजातों पर मिले फोन नंबरों के माध्यम से पुलिस ने गौरव के परिवारीजनों का सूचना दी। परिवारीजन गोवर्धन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे पुलिस को गांव गांठौली के इंदरजीत सिंह ने सूचना दी कि उसके लाहे के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर गोवर्धन पुलिस और गौरव के परिवारीजन पहुंचे। परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त गौरव के रूप में की।

सूचना पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। मामले में गौरव के पिता ने गला दबाकर हत्या करने और शव छुपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


12 हिरासत में
मामले में पुलिस ने गौरव के साथ काम करने वाले युवक कपिल निवासी कृष्णानगर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि गौरव शर्मा का कई बस-ट्रक आपरेटरों से क्लेम के मुद्दे पर विवाद का पता चला है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। भाई गोविंद शर्मा ने पुलिस को बताया है कि गौरव के साथ रविवार को उनका दोस्त नया बस अड्डा निवासी रामेश्वर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed