फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder of a man in saunkh

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in saunkh
लोगों में गुस्सा
थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा में बसस्टैंड के निकट बाइक सवार करीब छह लोगों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाडे़ हुई वारदात से सनसनी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संजू (40) पुत्र वासदेव निवासी गांव लोरिहा थाना मगोर्रा शनिवार को करीब पांच बजे गांव लोरिहा से सौंख आ रहे थे। कस्बा के बस स्टैंड के निकट सामने से आ रहे करीब आधा दर्जन बाइक सवारों ने संजू सिंह को पहले एक गोली मारी जो कि पैर में लगी। उसके बाद दूसरी गोली चलाई तो वह बच गया। इस पर बदमाशों ने एक गोली दागी जो कि सीने में जाकर लगी। हमलावर खून से लथपथ युवक की मौत होने पर संतुष्ट होकर ही वहां से गए। 
विज्ञापन


युवक की गोली मारकर हत्या की खबर पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया। यहां पर ग्रामीणों ने पुलिस की हीला-हवाली को जमकर कोसा। सीओ गोवर्धन अजय कुमार ने मामले को शांत कराया। परिवारीजनों को आरोप है कि तीन दिन पहले इसी युवक पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप यह है कि हमलावरों के साथ पुलिस का उठना-बैठना है। पुलिस की शहर पर ही यह वारदात हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंख चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में एसएसपी मोहित गुप्ता ने सौंख चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed