फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   liquer salesman murdered in goverdhan

गोवर्धन में शराब सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Dec 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 14 Dec 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
liquer salesman murdered in goverdhan
थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सेल्समैन के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसका साला खोजते हुए दुकान पहुंचा तो वहां खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन


दुर्गेश का साला यशवीर गोवर्धन के ही एक गेस्ट हाउस में कार्य करता है। दोनों साथ ही रहते थे।मथुरा रोड स्थित पशु पैठ के सामने मथुरा के राधिका बिहार निवासी राहुल चौधरी की अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस पर एटा जनपद के थाना मारहरा गांव महनी निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश यादव सेल्समैन था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि 11 बजे जब दुर्गेश घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर साले यशवीर ने फोन किया। फोन रिसीव न होने पर अनहोनी की आशंका के चलते यशवीर दुकान पर पहुंचा। यहां उसने देखा कि  दुकान का शटर खुला था। दुकान में लगी जाली अंदर से बंद थी। जब उसने झांककर देखा तो अंदर दुर्गेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देख यशवीर ने तुरंत इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने गेट पर लगी जाली पर लगे लॉक को तोड़कर दुर्गेश के शव को बाहर निकाला। उसके शरीर पर दो गोली मारी गई थी। रात में ही सीओ सदर प्रीति प्रियदर्शनी व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंच गई और नमूने लिए। यशवीर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    

प्रधान जी तुम पुराने परिचित हो फिर भी...
परिवारीजनों की मानें तो दुर्गेश यादव की हत्या शुक्रवार रात करीब 9:20 पर ही हो चुकी थी। परिवारजनों के अनुसार पत्नी पिंकी ने रात करीब 9 बजे दुर्गेश से फोन कर बात की थी। पिंकी ने बताया कि बातचीत के दौरान ही किसी व्यक्ति से पैसों को लेकर दुर्गेश की कहासुनी होने लगी। दुर्गेश किसी व्यक्ति को प्रधान जी कहकर संबोधित कर रोजाना के परिचय का भी हवाला देकर बात कर रहा था। कहा कि प्रधान जी आप रोज वाले हो और अब ऐसी बातें क्यो कर रहे हो। इतनी बात हुई कि पिंकी की ओर से फोन काट दिया गया। उसके बाद फोन पर कोई रेस्पांस नहीं मिला। थाना पुलिस उक्त प्रधान की खोज में जुटी है। परिवारीजनों का मानना है कि दुर्गेश की हत्या फोन कटने के थोड़ी देर बाद ही कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed