फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   murder by servant in mathura

बेसन कारोबारी की पत्नी को नौकर ने फावड़े से काट डाला

Tue, 20 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 20 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
murder by servant in mathura
हत्या
सोमवार की दोपहर को इंडस्ट्रियल एरिया में बेसन फैक्ट्री के मालिक नरेंद्र कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (55) की नौकर ने फावड़े से फावड़े प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर में रखी पचास रुपये की नकदी और लाखों रुपये के कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


हाइवे  क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर यह रोंगटे खड़े कर देने वाली  वारदात हुई। नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय की यहां बेसन बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री परिसर में ही नरेंद्र कुमार ने अपना मकान बना रखा है। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सोमवार की दोपहर को करीब 12 बजे नरेंद्र कुमार दवाई लेने के लिए आगरा गए थे। घर पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी अकेली थीं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही उन्होंने कृष्णा नाम के एक नौकर को रखा था। मुन्नी देवी की लाश फैक्ट्री परिसर में पड़ी थी। उनके सिर और कमर पर फावड़े से वार किए गए थे। जिस स्थान पर उन्हें मारा गया वहां खून फैला हुआ था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में रहने वाली इनकी बेटी डाक्टर निशा गुप्ता मां मुन्नी देवी को फोन कर रही थी। फोन नहीं उठा तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले राधा कृष्ण यादव की पत्नी कल्पना को इसकी जानकारी दी और उन्हें घर भेजा। कल्पना के वहां जाने पर घटना का खुलासा हुआ। कल्पना की सूचना पर नरेंद्र कुमार मथुरा लौटे। उन्होंने देखा कि मकान में अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। 50 हजार की नकदी और सारे जेवरात गायब थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फावड़ा भी बरामद कर लिया है। नौकर कृष्णा की तलाश की जा रही है। वह सिकंदराबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन उसका सही ठिकाना किसी को मालूम नहीं है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया मुन्नी देवी का। फावड़े से कत्ल करने के बाद नौकर उनके शव को काफी दूर खींचकर झाड़ियों के पास तक ले गया है। वहां शव फेंककर ऊपर से तिरपाल ढंक दी थी ताकि किसी को पता न चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed