फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   municipality issue notice against litre the city

गंदगी फैलाने के आरोप में 100 को नोटिस

Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
municipality issue notice against litre the city
नोटिस - फोटो : demo pic
धर्मनगरी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस भेजे हैं। पालिका ने नगर के ऐसे करीब सौ लोगाें को चिह्नित कर सोमवार को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाए जाने पर विचार करने की बात कही है। इनमें दुकानदार, ठेल वाले, गेस्ट हाउस संचालक और गृहस्वामी हैं।
विज्ञापन


नगर में फैली गंदगी और कूड़ा जलाए जाने के कारण एनजीटी ने बीते दिनों सख्त रुख अपनाते हुए पालिका प्रशासन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद अब पालिका प्रशासन भी गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का मन बना चुका है।
विज्ञापन


पालिका के ईओ टीएन चौबे के आदेश के बाद नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश यादव ने नगर में गंदगी करने वाले दुकानदारों, ठेल वालों, गेस्ट हाउस संचालकों, होटल संचालकों और मकान स्वामियों को चिह्नित किया। सोमवार को सौ से अधिक लोगाें को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने कहा कि पालिका प्रशासन नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति गंभीर है। हमारे सफाई कर्मचारी मेहनत के साथ कार्य करते हैं और लोग हैं कि गंदगी फैलाने से नहीं कतराते। कूड़ेदान में कूड़ा डालने के बजाए जहां भी मन आया, वहीं कूड़ा फेंक देते हैं। सफाई नायकों से कहा गया है कि गंदगी फैलाने वालों की सूची तैयार करें। आगे और भी गंदगी फैलाने वाले लोगाें पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed