{"_id":"573dc5264f1c1b9857ac72eb","slug":"money-mobile-loot-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में छात्राओं के पर्स से पैसे और मोबाइल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में छात्राओं के पर्स से पैसे और मोबाइल चोरी
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कालेज में छात्राओं के पर्स से पैसे और मोबाइल चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय की परीक्षा देने के दौरान छात्राओं के बैग से नकदी और मोबाइल गायब हो गए। छात्राओं ने हल्ला मचाया और कॉलेज प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
यह सनसनीखेज मामला वृंदावन गेट इलाके में आरसीए डिग्री कॉलेज का है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर की सुबह, दोपहर और शाम की पाली में परीक्षा हो रही है। परीक्षा देने के दौरान मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होने पर छात्राओं के बैग, पर्स और अन्य सामान बाहर ही या कार्यालय में रखवा लिया जाता है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मंडी रामदास निवासी नेहा वर्मा ने बताया कि जब वह परीक्षा देकर लौटीं तो उनके बैग से कीमती मोबाइल और सात हजार रुपये गायब थे।
गोपालपुरा की आरती, हर्षिका वर्मा ने बताया कि उनके बैग भी ऑफिस में रखवा लिए गए थे। ऑफिस से बैग लेकर चले तो उसमें से पैसे और मोबाइल गायब थे। इसकी शिकायत ऑफिस में की तो किसी ने ध्यान नहीं दिया और टहलाते रहे।
विज्ञापन
छात्राओं का कहना है कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। छात्राओं से बैग से पैसे और मोबाइल गायब होने पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो इसे भी अनसुना कर दिया गया। थानाध्यक्ष गोविंद नगर ने बताया कि अब तक किसी छात्रा ने शिकायत नहीं की है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा के समय मोबाइल और कीमती सामान न लाने की सख्त हिदायत समय-समय पर छात्राओं को दी जाती है। इस समय कॉलेज में मरम्मत कार्य चल रहा है इसलिए सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन कटा हुआ है। छात्राओं की शिकायत पर हमने बैगों को बंद कमरों में रखवाना शुरू कर दिया है।
- डा. प्रीति जौहरी, प्राचार्य आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा