फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura university investigating 20 reports like bisahda

खुलासा न दे जाए टेंशन

Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला, पुनीत शर्मा
अमर उजाला, पुनीत शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
mathura university investigating 20 reports like bisahda
जांच - फोटो : demopic
बिसाहड़ा में इकलाख के घर मिले मांस की जांच करने वाली मथुरा वेटरनेरी विवि की फोरेंसिक लैब में इस समय बीस से भी ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है। संबंधित जिलों से इनके बारे में पूछा भी जा रहा है। कुछ मामलों की जांच रिपोर्ट तो लिफाफे में बंद है। माना जा रहा है कि इनका खुलासा सियासत और तनाव की वजह बन सकता है। 
विज्ञापन


दादरी के बिसाहाड़ा गांव में इकलाख के घर से बरामद मांस बीफ होने की पुष्टि के बाद प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। कई संगठन और पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय की फोरेंसिक लैब में इस तरह के मामलों जांच चल रही है।
विज्ञापन


 बीस सैंपल तोे वह हैं जिनकी रिपोर्ट को लेकर संबंधित जिलों से लगातार पूछा जा रहा है, वहां भी घटना तनाव की वजह बनी थी।  विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब मथुरा को भिजवाए। इनमें पूर्वांचल के सात जिलों से सैंपल आए है, अन्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कई मामले तो काफी चर्चित भी हैं। जब भी इन सैंपल की रिपोर्ट संबंधित जनपदों में पहुंचेगी तो हंगामा होना तय माना जा रहा है। प्रयोगशाला के अफसरों का कहना है कि क्रमवार  सभी सैंपलों की जांच करने के बाद रिपोर्ट भेजी जा रही है। 


लैब में बढ़ी नमूनों की संख्या
इस फारेंसिक लैंब में अचानक सैंपल की संख्या बढ़ गई है। नाम न छापने की शर्त पर यहां के अफसरों का कहना है कि अब तो चार से पांच सैंपल हर रोज आ रहे हैं। जबकि पहले एक माह में दो या तीन ही सैंपल आया करते थे। जो भी नमूने आ रहे हैं उनमें यही पूछा जा रहा है कि मांस बीफ का है या फिर कोई दूसरा। कुछ जनपदों से कानून व्यवस्था का हवाला देकर रिपोर्ट जल्द देने का भी आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed