फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man murdered over dispute of egg

अंडा उधार न देने पर मार डाला ठेल वाला

Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
man murdered over dispute of egg
demo pic - फोटो : अमर उजाला
उधार में अंडा न देने पर ठेलेवाले को मार डाला। सिर पर पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। ये वारदात बुधवार की रात को सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा में हुई। पुलिस ने हत्यारोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक हाथरस के सासनी निवासी गजेंद्र (45) पुत्र विपत्ति गांव दामोदरपुरा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। गजेंद्र दिन में कपड़ों पर प्रेस करने की दुकान चलाते और शाम को गांव के बाहर मार्केट के पास अंडे का ठेला लगाते थे। बुधवार की रात को करीब 10:30 बजे गांव दामोदरपुर निवासी राजमिस्त्री कल्ला उनके ठेले पर पहुंचा और अंडे उधार मांगे। गजेंद्र ने उधार में अंडे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान कल्ला ने पास में पड़ा एक पत्थर उठाया और गजेंद्र के सिर पर दे मारा।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो कल्ला वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गजेंद्र को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए सदर बाजार पुलिस ने हत्यारोपी कल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed