{"_id":"573a0b244f1c1bd918ac7d3b","slug":"man-had-done-suicide-with-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा-बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा मजदूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा-बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा मजदूर
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 16 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
थाना हाईवे क्षेत्र में एक मजदूर ने अपने बेटा-बेटी को गोदी में लेकर सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई। सात माह पहले मजदूर युवक की पत्नी ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद दोनों बच्चों की देखभाल और पत्नी को आत्महत्या को प्रेरित करने की शिकायत को लेकर परेशान था।
मूल रूप से आगरा के थाना सदर बाजार की चोर नगरिया चक छै निवासी हेमंत कुमार (30) मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र की अमर कालोनी तुलसी नगर में बीते डेढ़ साल से पत्नी रेनू (25), छह साल के बेटे गोकुलेश और चार साल की बेटी पायल के साथ किराए पर रहते थे। हेमंत निकट ही एक पानी के प्लांट में मजदूरी करते थे। बताया गया है कि सात माह पहले उनकी पत्नी रेनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी हेमंत पर थी।
वहीं रेनू की मां ने हेमंत पर रेनू को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस पूछताछ के चलते हेमंत परेशान थे और इसके चलते अक्सर बच्चों को लेकर बाहर ही रहते थे। सोमवार को सुबह 5:30 बजे वह बाजना पुल के निकट दोनों बच्चों के साथ मथुरा-दिल्ली रेल लाइन पर आए औ यहां दोनों बच्चों को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हेमंत की जेब से सुइसाइड नोट बरामद किया है। इसमें डीएम आगरा और मथुरा को की गई शिकायत और पत्नी के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।