{"_id":"578136f04f1c1be6567fc024","slug":"looted-fortuner-found-in-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी सिपाही की फॉर्च्यूनर ले भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी सिपाही की फॉर्च्यूनर ले भागे बदमाश
अमर उजाला कोसीकलां/बरसाना
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकिलावन स्थित शनि मंदिर में दर्शन करने आए भरतपुर एसओजी सिपाही की कार बदमाशा तमंचे के बल पर छीन ले गए। कार चालक को परिक्रमा मार्ग में फेंक दिया। बाद में कोसी पुलिस ने कार्रवाई कर बदमाशों से कार मुक्त करा ली।
भरतपुर के कृष्णानगर निवासी योगेश चाहर पुत्र केहरी सिंह भरतपुर एसओजी की टीम में सिपाही हैं। वे अपनी फॉर्च्यूनर कार से शनिवार को कोकिलावन में शनिदेव की पूजा करने आए थे। कार को नवग्रह मंदिर के समीप खड़ा करके वे परिक्रमा करने चले गए।
इस दौरान कार पर चालक पवन मौजूद था। पवन ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाश गेट खोलकर कार में प्रवेश कर गए और उस पर तमंचा तानकर पीछे सीट पर बैठा दिया। करीब 200 मीटर दूर परिक्रमा मार्ग में उसे फेंक कर भाग गए। पवन ने इस घटना की जानकारी कोकिलावन चौकी पर और मालिक योगेश चाहर को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी। कार की लोकेशन प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव नाहरा के जंगलों में होने पर सीओ पीयूष कुमार, इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार यादव, कोटवन चौकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा फोर्स सहित पहुंच गए। यहां खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की।
बाद में कार को खेतों में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया है कि फायरिंग में बरसाना पुलिस के एसएसआई रघुराज भाटी भी घायल हो गए।