फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot of six lakh in mathura

6.50 लाख रुपये छीन भागे बाइकर्स

Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
loot of six lakh in mathura
लूट
थाना सदर बाजार क्षेत्र में बाइक सवार ट्रांसपोर्टर और उनके मुनीम से बाइक सवार लुटेरों ने 6.50 लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया। ट्रांसपोर्टर और मुनीम के पास एक प्लाट का सौदा करने के बाद बाइक पर जा रहे थे जब ये घटना हुई।
विज्ञापन


फरह के गांव कुरकंदा निवासी गोपाल प्रसाद का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उन्होंने हाल ही में बरारी और धाना शमशाबाद रोड स्थित एक प्लाट को 6.60 लाख रुपये में गांव मिर्जापुर बेरी के लोगों को बेचा था। 10 हजार रुपये पेशगी के तौर पर वह पहले ही ले चुके थे। गुरुवार को प्लाट का बैनामा कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर किया गया। 
विज्ञापन


बैनामा के बाद प्लाट बिक्री से मिली रकम 6.50 लाख रुपये एक बैग में रखकर गोपाल प्रसाद, उनके मुनीम चंद्रभान बाइक पर बैठकर चल दिए। जबकि साथ में आए बेटे दीपक और अजय को टेंपो में गांव जाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक गोपाल प्रसाद चला रहे थे। नकदी से भरा थैला पकड़कर चंद्रभान पीछे बाइक पर बैठे हुए थे। अपराह्न तीन बजे के करीब थाना सदर बाजार क्षेत्र में गांव दामोदरपुरा स्थित चुंगी के निकट पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने झटका मारकर थैला छीन लिया और तेजी से हाईवे की ओर चले गए। 

गोपाल और चंद्रभान के शोर मचाने पर कुछ बाइक सवारों ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन लुटेरों को पकड़ा नहीं जा सका। इसी बीच पीछे ही टेंपो पर आ रहे अजय और दीपक भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोपाल प्रसाद, मुनीम चंद्रभान, दीपक और अजय से पूछताछ की। मामले में गोपाल प्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

थैले में रखे थे बाइक के कागजात 
गोपाल प्रसाद ने बताया कि प्लाट का बैनामा बुधवार को होना था, लेकिन खरीदारों को बैनामा तीन भाइयों के नाम कराना था। एक भाई बाहर होने के चलते नहीं आ सका। इसकी वजह से गुरुवार का दिन नियत किया गया। गोपाल प्रसाद ने बताया कि 6.50 लाख रुपये से भरे थैले में ही उनकी बाइक के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात रखे थे। 



थाना सदर बाजार क्षेत्र में दामोदरपुरा चुंगी के पास 6.50 लाख रुपये से भरा थैला छीनने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
-मुकुल द्विवेदी, एसपी सिटी  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed