फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot in mathura with reifenery employee

दिल्ली से आकर मथुरा में लूटा था रिफाइनरी कर्मी

Tue, 20 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
loot in mathura with reifenery employee
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
20 दिन पूर्व रिफाइनरी कर्मी को लूटने वाले पांचों युवक दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। फरह पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया है। रिफाइनरी कर्मी से लूटा गया लैपटॉप उससे बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

एक दिसंबर को रिफाइनरी कर्मी नारायण सिंह आगरा से कार से लौट रहे थे। रात में हाईवे पर फतिहा तिराहे के निकट पांच बदमाशों ने उनसे एक लैपटॉप, 1600 रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। 
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट होने के बाद फरह पुलिस ने गोवर्धन चौराहे से अमित निवासी न्यू माडल शाहदरा, दिल्ली को दबोच लिया। लूटा गया लैपटॉप अमित से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष फरह अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि अमित के चार साथी आकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, विक्की और सुमित निवासी दिल्ली अभी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित से मिली नेपाल, दुबई की मुद्रा 
फरह पुलिस ने लुटेरे अमित की जामा तलाशी ली तो उसके पर्स से नेपाल और दुबई की मुद्रा बरामद की गई। पुलिस बरामद मुद्रा को लेकर पूछताछ कर रही है। अमित ने बताया कि उसे विदेशी मुद्रा रखने का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed