{"_id":"6f2247a97446c0da944ea55e71f12732","slug":"loot-from-foriegner-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो सवार युवकों ने विदेशी महिला लूटे 40000 ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो सवार युवकों ने विदेशी महिला लूटे 40000
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्कान मंदिर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम विदेशी महिला से टेंपो सवार चार युवकों ने हजारों रुपये और धार्मिक पुस्तकें लूट लीं।
बताया गया है कि यूक्रेन निवासी रूडेनको गालीना (गोपानादाक्षी देवीदासी) बीते 20 वर्षों से वृृंदावन स्थित इस्कान मंदिर में रह रही हैं। वे मंदिर में धार्मिक पुस्तकों की स्टॉल लगाती हैं। गुरुवार देर शाम मंदिर बंद होने के बाद करीब नौ बजे गोपानादाक्षी देवीदासी बिक्री की रकम के लगभग 40000 रुपये और पुस्तकें लेकर राधा टीला के समीप फ्लैट में रह रही बेटी राधा से मिलने जा रही थीं।
परिक्रमा मार्ग से राधा टीला की ओर जाने वाले रास्ते पर टेंपो सवार चार युवकों ने गोपानादाक्षी को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले विदेशी महिला को टेंपो में खींचने का प्रयास किया। असफल होने पर कंधे पर लटके बैग को लूटकर वराह घाट की ओर भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास से लोग आ गए। गोपानादाक्षी ने मामले की सूचना रमणरेती पुलिस चौकी में दी। यहां मौजूद सिपाहियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया। इधर कोतवाली में मौजूद पुलिस इस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।