फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jawahar bag investigation

एसपी सिटी को छोड़कर भागने वाले कब नपेंगे

Thu, 07 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
jawahar bag investigation
jawahar bagh file photo
आपरेशन जवाहर बाग के दौरान शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को छोड़कर भागने वाले पुलिस अधिकारी और हमराह पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है जबकि घटना को एक महीने से भी अधिक का वक्त हो गया है। एसपी क्राइम जांच कर रहे हैं। लेकिन यह जांच कब पूरी होगी इसका जवाब न तो पुलिस कप्तान पर है और न ही दूसरे अधिकारियों पर।
विज्ञापन


जवाहर बाग में दो जून को हुई हिंसा में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया था। जिस वक्त भीड़ ने उन्हें घेरा था तब पुलिस के कई अधिकारी वहां मौजूद थे। लेकिन एसपी सिटी को घिरता देख सभी भाग गए थे।
विज्ञापन


डीजीपी तक भी यह मामला पहुंचा था। पूरे मामले की जांच भी शुरू कराई गई थी। आपरेशन जवाहर बाग में शामिल रहने वाले सभी पुलिस अधिकारियों के बयान हो चुके हैं। हमराह भी अपना पक्ष रख चुके हैं लेकिन नतीजा अभी तक कुछ नहीं निकला। लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि या तो पुलिस अधिकारी भागने वाले अफसरों को बचाने में लग गए हैं या फिर कार्रवाई करना ही नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद एसपी सिटी के परिवार वाले भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। फेसबुक पर  चल रहे जस्टिस फॉर मुकुल पर ही 200 से ज्यादा कमेंट्स अब तक आ चुके हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि ऐसे पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस अधिकारी फिर भी चुप्पी साधे हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है। जल्दी ही रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed