{"_id":"e9d34c729b65a12c929f811a7c74fcba","slug":"investigation-of-gangwar-in-jail-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में गैंगवार की जांच को पहुंचे कमिश्नर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में गैंगवार की जांच को पहुंचे कमिश्नर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में हुए गैंगवार के मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने बंदियों के बयान लिए और जेल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं भी परखीं।
जिला कारागार में 17 जनवरी को ब्रजेश मावी और राजेश टोंटा गैंग के सदस्याें के बीच गैंगवार हो गई थी। इस दौरान बैरक नंबर छह में आगरा के अक्षय सोलंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजेश टोंटा और उसके दो साथी गोली लगने से घायल हुए थे।
पुलिस को जेल में अक्षय सोलंकी के शव पर पिस्टल रखी हुई मिली। इसके बाद घायल राजेश टोंटा को जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय ब्रजेश मावी गैंग के सदस्यों ने गोली मार दी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर जेल में हुए गैंगवार और हत्या के मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल बैरक नंबर छह का मुआयना किया। एक दर्जन से अधिक बंदियों के बयान भी लिए। इसके बाद अन्य बैरक का निरीक्षण कर जेल कर्मचारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
जेल में गत दिनों हुई गैंगवार और हत्या के मामले में शासन से मिले निर्देशों के तहत प्रारंभिक जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आगे भी जांच के लिए यहां आएंगे। तब ही विस्तार से कुछ बता सकेंगे।
-प्रदीप भटनागर
मंडलायुक्त, आगरा